Connect with us

Brahmakumaris chandigarh

Disability Equality, Protection and Conservation Campaign

Published

on

Disability Equality, Protection and Conservation Campaign (दिव्यांग समानता एवं संरक्षण अभियान) was launched in Chandigarh from 29th April to 4th May in collaboration with the Disability Services Division of Brahma Kumari Ishwariya Vishwa Vidyalaya Mount Abu and Chandigarh Administration.
The campaign covered all the special Schools/ Institutions / Associations / Rehabilitation centres for VI, HI, PH & ID of Chandigarh on the theme Empowering persons with disabilities and ensuring inclusiveness & equality”.  BK Suryamani Bhai , BK Atul Bhai, BK Shivprakash Bhai from madhuban were the main instruments for this service.

The aim and object of the campaign is to empower the differently abled persons through basic knowledge of Rajyoga Meditation and practical demonstration, which will enable them to face the challenges of life and help them to resolve some of the psychological issues like inferiority complex, fear of failure etc and Creating happiness, positive thoughts through specially designed value-based games and motivational songs

Brahmakumaris chandigarh

LIVE Rajyogi BK Suraj Bhai Ji -भट्टी का क्लास (Tuesday | Jan 13 2026) 9:30 PM to 1:00 PM

Published

on

By

Rajyogi BK Suraj Bhai ji – माताओ की भट्टी (10 Jan 2026) 4:30 pm to 8 pm

Continue Reading

Brahmakumaris chandigarh

Launching Ceremony : Self Empowerment to Nation Empowerment

Published

on

By


Live: Launching Ceremony : Self Empowerment to Nation Empowerment | Chandigarh | 18-11-2025 | 10 AM

Continue Reading

Brahmakumaris chandigarh

चंडीगढ़-ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस” का विधिवत उद्घाटन

Published

on

By

विश्व को दिशा देने में सक्षम ब्रह्माकुमारी मिशन : ज्ञान चंद गुप्ता 

श्रेष्ठ संकल्पों से की गई सेवा महान : चक्रधारी दीदी


चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। ब्रह्माकुमारी संस्थान मिशन के नव-निर्मित “ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस” का विधिवत उद्घाटन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और दिव्यता के वातावरण में सेक्टर 27 स्थिति रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। विश्वास जताया गया कि नवनिर्मित आध्यात्मिक केंद्र साधकों की आत्मिक जागरूकता, शांति और सकारात्मक परिवर्तन के द्वार साबित होगा। कार्यक्रम में प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
सेक्टर 27-बी स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस’ का शुभारंभ रामलीला ग्राउंड में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस विशाल कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथि और विभिन्न राज्यों के ब्रह्माकुमारी केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेकर नये भवन को “आध्यात्मिक प्रकाश का स्तंभ” बताया। उन्होंने कहा कि  ब्रह्माकुमारी संस्थान का यह शांति मिशन भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। यह केंद्र समाज में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करेगा।
संस्थान के माउंट आबू स्थिति मुख्यालय की चीफ मोहनी दादी और जयंती दीदी ने अपने वर्चुअल संदेशों में नए केंद्र को “सच्चे अर्थों में आत्मिक प्रकाश का स्रोत” कहा और इसके माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और करुणा के विस्तार की कामना की।
कार्यक्रम में संस्था की दिल्ली महिला विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी चक्रधारी दीदी ने कहा कि सेवा भाव और श्रेष्ठ संकल्पों से किया गया हर कार्य महान होता है। डिवाइन लाइट हाउस अंधकार में भी आशा की किरण बनकर चमकेगा।
कार्यक्रम की आयोजक बी के पूनम ने भावपूर्ण स्वागत भाषण में कहा कि यह केंद्र उन साधकों के लिए एक दिव्य ऊर्जा केंद्र होगा, जो आत्मिक उन्नति और मन की शांति की खोज में हैं। यह स्थान कालांतर परमात्मा की याद में तपस्या का तीर्थ बन जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन ने कहा कि भाग्य हमारे कर्मों से बनता है, संयोग से नहीं। यह केंद्र लोगों को अपने जीवन के सही उद्देश्य की ओर प्रेरित करेगा
संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पहुंचे संस्था के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शांतनु ने इस केंद्र को आत्मिक जागरण की नई शुरुआत बताया।उन्होंने समाज पर पड़ने वाले  इसके प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र में आध्यात्मिक जानकारी के साथ-साथ लोगों के जीवन में दिव्य परिवर्तन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बी के मेहरचंद ने कहा कि यह केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आंतरिक शक्ति का समर्पित मंच बनेगा।
माउंट आबू से आए भाई विवेक ने कहा कि परमात्मा की याद हमारे जीवन को स्वर्ग बना सकती है।  प्रयागराज से आईं राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा कि विश्व परिवर्तन की शुरुआत आत्म-परिवर्तन से होती है। यह केंद्र आत्मिक विकास के लिए एक आदर्श तीर्थ बनकर उभरेगा।
निदेशक पंजाब जोन प्रेम दीदी व उत्तरा दीदी ने कहा कि चंडीगढ़ के आध्यात्मिक केंद्र में  आत्मिक शांति मिलेगी, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और स्व परिवर्तन के माध्यम से विश्व परिवर्तन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ेगा। इस भव्य समारोह में फादर परमानंद, राधेश्याम गर्ग, मेहर चंद, रामनाथ, एंकर विवेक के अलावा हरियाणा और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों सेवाधारी बहन-भाइयों ने भाग लिया।  कार्यक्रम के समापन पर भ्राता कर्मचंद द्वारा सभी अतिथियों, सेवाधारियों और आयोजकों के प्रति आभार किया।

Continue Reading

Brahmakumaris Chandigarh