Connect with us

Brahmakumaris chandigarh

Drug De-addiction Campaign launched by Governor Punjab

Published

on

26 नवंबर चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्ति पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।  पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक, महामहिम श्री बनवारी लाल पुरोहित जी ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर नशा मुक्ति अभियान का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजाब और चंडीगढ़ को नशा मुक्ति की या ले कर जाना है। ये कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्था के नॉर्थ ज़ोन के पूर्व निदेशक भाई अमीर चंद जी के तीसरे स्मृति दिवस पर आयोजित किया गया था।
श्री बनवारी लाल पुरोहित जी ने धर्म की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में और नशे को रोकने के लिए कानून पुलिस और बॉर्डर पर बीएसएफ सभी अपना काम तत्परता से कर रहे हैं लेकिन जन-जन में जागृति और होश लाने का काम केवल धर्म ही कर सकता है। भारत की संस्कृति बहुत विशाल और प्राचीन है और केवल धार्मिक प्रवृत्ति हमारी संस्कृति को कायम रखती है और ब्रह्माकुमारी संस्था जिसकी सेवाएँ जन कल्याण के लिए समर्पित हैं, आज इस संस्था के भाई बहन सभी ऋषि मुनियों के समान हैं जो समाज में जागृति ला रहे हैं और आगे भी लाते रहेंगे।
अपनी ज़िंदगी में तंबाकू के सेवन को छोड़ने को याद करते हुए उन्होंने बताया की किस तरह नागपुर में गायत्री यज्ञ में वे सपरिवार शामिल हुए और यज्ञ के आखिर में उनकी पत्नी ने एक बुरी आदत छोड़ने को कहा तो उन्होंने हमेशा के लिए तंबाकू का सेवन छोड़ दिया। जब परमात्मा को ही वायदा कर दिया तो उसके बाद उस बुराई को दोबारा ज़िंदगी में कभी नहीं आने दिया। इसी तरह ब्रह्माकुमारी भाई बहन जब किसी को इस नशे से मुक्त होने का संदेश देंगे तो अवश्य ही उनके कहे शब्दों में वो ताकत होगी जिसका सम्मान किया जाएगा। भगवान के दूत जब लोगों को शिक्षा देंगे तो उसका असर होगा ही।
भारत की तरक्की देखते हुए पड़ोसी देशों को ईर्ष्या होती है। प्रत्यक्ष रूप से भले ही वो भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, लेकिन परोक्ष रूप से देश की युवा पीढ़ी को नशे की आदत से बर्बाद करने का षडयंत्र रच रहे हैं। उस षड्यंत्र को विफल करना ही हमारा काम है। सरकार अपनी ताकत ज़रूर लगा रही है और ब्रह्माकुमारी संस्था की तरफ से जन कल्याण हेतु जनता को जागृत करने की जो कोशिश की जा रही है, वह सराहनीय है। बहुत से घर परिवार इसी नशे के चलते बर्बाद हुए हैं। गांव की महिलाएं तक नशे के खिलाफ जुलूस निकालती हैं क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को नशे के हाथ खोया है।
भगवद्गीता को सभी स्मृतियों पुराणों और वेदों से ऊपर बताया गया है क्योंकि गीता स्वयं भगवान के श्रीमुख से निकली हुई शिक्षा है और उसे भगवान ने मानव हित के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इस संस्था ने धर्म की जड़ को संभाल रखा है। जैसे स्वामी विवेकानंद जी ने कहा की कितनी संस्कृतियाँ आईं और लुप्त हो गईं लेकिन हमारी संस्कृति आज भी कायम है क्योंकि हमारी प्रवृत्ति धर्म की तरफ है। धर्म को सींचने का काम ये संस्था बखूबी कर रही है। जैसे गेहूं में से कंकड़ को साफ किया जाता है वैसे ही ये संस्था समाज के गलत तत्वों को ठीक करने में अग्रणी है। नशा और ड्रग्स बढ़ रहे हैं ये व्यापक सच्चाई है और इसके लिए जागृति बहुत जरूरी है। उन्हें ब्रह्माकुमारी संस्था को उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी और समाज उत्थान में सदा अपना साथ देने की बात कही।
जयपुर से खास पधारे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी ने ” Blissful Life through the Art of Positive Change ”  विषय पर अपने सुंदर वक्तव्य में सदा शुभ भावना रखने पर जोर दिया। उन्होंने सरल शब्दों में दान और पुण्य में भेद बताया। दान आसान है, कोई भी कर सकता है लेकिन पुण्य आपके मन की शुभ भावनाओं के संकल्प से आता है। सदा कल्याणकारी सोच ही पुण्य है। नफ़रत किसी इंसान का संकल्प नहीं होना चाहिए। शुभ भावना से धर्म हमेशा रक्षा करता है। चिंतन को बदलना है और उसके लिए राजयोग ध्यान सबसे सरल और सुंदर मार्ग है।
इसके अलावा मंच पर संस्था की नॉर्थ ज़ोन की निदेशक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी और राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उत्तरा दीदी, संस्था के मेडिकल विंग के सेक्रेटरी भाई बनारसी लाल शाह भी उपस्थित रहे और जनसमूह को सम्बोधित किया। मंच का संचालन ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने किया।
अंत में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक, महामहिम श्री बनवारी लाल पुरोहित जी एवं चंडीगढ़ के महापौर श्री अनूप गुप्ता  जी  ने  नशा  मुक्त  भारत अभियान की सेवाओं  के लिए तैयार  किए गए रथ का भी उद्धघाटन किया।

Brahmakumaris chandigarh

Uttarakhand Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat Visits Brahma Kumaris Chandigarh

Published

on

Cabinet Minister of Uttarakhand Visits Brahma Kumaris Chandigarh

Chandigarh: Hon’ble Shri Dr. Dhan Singh Rawat, Cabinet Minister, Government of Uttarakhand, visited Brahma Kumaris Chandigarh today.

BK Uttra Didi, Director, Brahma Kumaris Chandigarh, warmly welcomed the Hon’ble Minister and tied the sacred Rakhi on his wrist. She also extended a cordial invitation to him to visit the Brahma Kumaris Headquarters at Madhuban, Mount Abu.

The meeting was marked by warm greetings, spiritual goodwill and meaningful exchanges, conveying a message of peace, harmony and positivity.

Continue Reading

Brahmakumaris chandigarh

LIVE Rajyogi BK Suraj Bhai Ji -भट्टी का क्लास (Tuesday | Jan 13 2026) 9:30 PM to 1:00 PM

Published

on

By

Rajyogi BK Suraj Bhai ji – माताओ की भट्टी (10 Jan 2026) 4:30 pm to 8 pm

Continue Reading

Brahmakumaris chandigarh

Launching Ceremony : Self Empowerment to Nation Empowerment

Published

on

By


Live: Launching Ceremony : Self Empowerment to Nation Empowerment | Chandigarh | 18-11-2025 | 10 AM

Continue Reading

Brahmakumaris Chandigarh